फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of robbery worth Rs 14.5 crore in Dehradun arrested from Kurukshetra

Kurukshetra News: देहरादून में 14.5 करोड़ की लूट का आरोपी कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbery worth Rs 14.5 crore in Dehradun arrested from Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। उत्तराखंड, पश्चिमी बंगाल व बिहार में लूट व फिरौती की बड़ी वारदात का आरोपी कुरुक्षेत्र से धरा गया। आरोपी राहुल निवासी बेगूसराय बिहार, उत्तराखंड व बिहार पुलिस द्वारा एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। वह देहरादून के रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम से दो वर्ष पहले की गई 14.5 करोड़ की लूट का भी आरोपी है, जिसकी देहरादून पुलिस लगातार तलाश में थी।
विज्ञापन

अब देहरादून पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुरुक्षेत्र पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को अमीन रोड से काबू कर लिया है। इसके साथ ही अब कई वारदात सुलझने की उम्मीद बन गई है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि आरोपी राहुल की तलाश में उक्त राज्यों की पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं थीं। इससे बचने के लिए वह पांच से छह दिन पहले कुरुक्षेत्र पहुंच गया था और छिपकर रह रहा था। देहरादून पुलिस को वर्ष 2023 में रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में की गई लूट मामले में आरोपी की तलाश। आरोपी पर बिहार में लूट व फिरौती के 13 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इनमें से चार मामलों में आरोपी वांछित है। यही नहीं आरोपी द्वारा 2023 में पश्चिम बंगाल राज्य के रायगढ़ में रिलायंस ज्वेलर्स के शोरूम से 25 करोड़ रुपये की लूट की थी। आरोपी राहुल के कुरुक्षेत्र में छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने पर देहरादून पुलिस के निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत व कुरुक्षेत्र से अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सयुंक्त अभियान चलाया, जिसके बाद उसे काबू किया जा सका। इसके बाद उसे देहरादून पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed