फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of planting opium plants in the enclosure caught by police

Kurukshetra News: पुलिस के हत्थे चढ़ा बाड़े में अफीम के पौधे लगाने का आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of planting opium plants in the enclosure caught by police
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने अफीम के पौधे लगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्राची मोहल्ले में सरस्वती नदी के पास अपने एक मरले के बाड़े में अफीम के पौधे लगाए हुए थे। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह हाल निवासी मॉडल टाउन पिहोवा के कब्जे से ढाई किलो वजन के 450 पौधे बरामद किए। बता दें इस सप्ताह सीआईए-दो ने भी पिहोवा के गुमथला गढू गांव मेें आरोपी शीशा सिंह को अफीम की खेती करने के आरोपी में गिरफ्तार किया था। आरोपी के बाड़े से अफीम के 606 पौधे बरामद हुए थे, जिनका वजन 29.6 किलो था।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम अदालत परिसर पिहोवा के सामने गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुलदीप सिंह ने बाड़ा के अंदर अफीम की फसल लगा रखी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अफीम के काफी पौधे खड़े हुए थे। आरोपी ने करीब एक मरले के अंदर यह खेती कर रखी थी। मौके से टीम ने ढाई किलो वजन के 450 अफीम के पौधे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह को काबू कर लिया। मौके पर आरोपी पकड़े गए अफीम के पौधे लगाने का कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed