फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of ordering poppy seeds arrested

Kurukshetra News: चूरापोस्त मंगवाने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of ordering poppy seeds arrested
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह राष्ट्रीय राजमार्ग-152 से 53 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़े गए कार चालक की निशानदेही पर पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने तस्कर रणधीर सिंह उर्फ धीरा निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ यूपी समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम चार अप्रैल को एनएच-152 पर इस्माईलाबाद कट के पास गश्त पर थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर एनएच-152 पर जलबेहड़ा गांव के पास नाकाबंदी कर कार चालक को काबू किया था। चालक जसविंद्र सिंह निवासी नैंसी के कब्जे से 53 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आरोपी की कार को कब्जे में लिया गया था। आरोपी को अदालत के आदेश से आठ दिन के पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस ने चूरापोस्त मंगवाने के आरोपी दीपक उर्फ दीपू निवासी टबरा को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में रणधीर सिंह उर्फ धीरा को गिरफ्तार लिया। आरोपी को अदालत के आदेश कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed