फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of murder in land dispute arrested, Kurukshetra

जमीन विवाद में हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder in land dispute arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। पुलिस ने गांव मदुदां में जमीन विवाद को लेकर हुए जगदीश चंद्र हत्याकांड मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलि ने आरोपी जय भगवान निवासी मदुदां को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
रीना हाल निवासी रतनहेड़ी (अंबाला) ने शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह गांव बब्याल (अंबाला) में ठेके पर जमीन लेकर खेती करते है। 23 अक्तूबर को वह अपने पति जगदीश चंद्र व भतीजे गुरविंद्र सिंह व अजय दिवाली पर गांव मदुदां अपने खेत में पीर पर माथा टेकने आये थे। उसके पति के साथ बुटा राम व उसके बेटे जय भगवान, अंग्रेज सिंह के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने हिस्सा की जमीन पवन को ठेके पर दी है। दोपहर करीब 12 बजे वह पीर पर माथा टेककर अपने ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो उसी समय दोनों भाई जयभगवान व अंग्रेज बाइक पर आए और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। जय भगवान ने चाकू से उसके पति जगदीश व गुरविंद्र सिंह के शरीर पर वार किए थे। अंग्रेज सिंह ने गंडासी से उसके भतीजे अजय कुमार को चोटें मारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जानलेवा हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसके पति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, रास्ते में ही उसके पति मौत हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर करके जांच करते हुए आरोपी जय भगवान को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed