फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of killing a 19-year-old girl by throwing her into a canal in Kurukshetra

Kurukshetra: 19 साल की युवती की नहर में फेंककर हत्या, बहन के प्रेमी पर आरोप

Wed, 26 Jul 2023 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/पिहोवा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/पिहोवा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 11:15 PM IST
सार

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। अभी युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। युवती की मौत हो चुकी है, जिसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Accused of killing a 19-year-old girl by throwing her into a canal in Kurukshetra
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पिहोवा क्षेत्र के एक निकटवर्ती गांव की एक 19 साल की युवती की नहर में फेंककर हत्या का मामला सामने आया है। यह युवती 17 जुलाई से लापता थी। युवती अपनी बड़ी बहन के साथ दवा लेने पिहोवा शहर आई थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी। अब पुलिस जांच से खुलासा हुआ है कि बड़ी बहन के प्रेमी ने उसकी नहर में फेंककर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी प्रिंस निवासी नंद कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर रखा है।

विज्ञापन


थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में निकटवर्ती गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी उससे अलग रहती है। उसके पास तीन बेटियां है। 17 जुलाई को वह अपनी बड़ी और उससे छोटी 19 वर्षीय बेटी को लेकर पिहोवा आया था। वे दोनों दवा लेने के लिए अस्पताल चली गई, लेकिन उसके बाद उन्होंने उसे फोन पर बताया कि वह दोनों अपनी मां के पास रहेंगी।
विज्ञापन


तीन दिन बाद 19 जुलाई को बड़ी बेटी लौट आई, जिस पर उसने छोटी बेटी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मां के पास ही रह रही है। 21 जुलाई को उसकी बेटी पिहोवा अपनी मां के पास आई और उसका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। वहीं बड़ी बेटी ने अपनी छोटी बहन के फोन से उसे फोन पर बताया कि वह पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उससे बात कराने को कहा तो उसने कहा कि वह उससे दूर गुरुद्वारे में बैठी है। बाद में उसे पता चला कि उसकी छोटी बेटी को उसकी बहन का प्रेमी प्रिंस अपने साथ लेकर गया हुआ है। आरोपी उसका गर्भपात कराना चाहता था। सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी छोटी बेटी की मौत हो गई है। आरोप लगाया कि प्रिंस ने उसकी बेटी को ज्योतिसर नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।


पुलिस कर रही पूछताछ
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस ने युवक प्रिंस को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवती की मौत हो चुकी है, जिसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed