{"_id":"6267041951ee49135845f4ed","slug":"accused-of-kidnapping-teenage-girls-arrested-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1061222124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों का अपहरण करने के आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों का अपहरण करने के आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। डेढ़ महीना पहले दो किशोरियों के अपहरण के मामले शामिल अन्य तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लवली वासी लालका नगर जंडियाला, विशाल वासी छब्बा (अमृतसर) व अभिषेक उर्फ अभि वासी पाडा (जालंधर) को अदालत में पेश करके 27 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए एक के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि थाना बाबैन के अंतर्गत रहने वाले दो व्यक्तियों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आठ मार्च को उनकी 15 और 17 साल की नाबालिग बेटियों को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए एक को सौंपी गई थी। जांच करते हुए पुलिस टीम ने 25 मार्च को अपहरण करने के मामले में शामिल आरोपी विनय कुमार वासी राजीव पुरम करनाल और31 मार्च दूसरे आरोपी आशीष वासी अच्छेज (झज्जर) को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। किशोरियां बरामद नहीं हुई थी।
मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपी लवली को काबू करके पूछताछ की, जिसने बताया कि इस मामले में उसके साथ विशाल व अभिषेक भी शामिल हैं। इस पर पर पुलिस टीम ने आरोपी विशाल व अभिषेक को पंजाब से दबोच लिया। पूछताछ करके दोनों नाबालिग किशोरियों को अमृतसर बरामद किया गया। पुलिस टीम ने दोनों नाबालिग के बयान दर्ज कर परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपियों को अदालत के आदेश से 27 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है।