फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud on remand

Kurukshetra News: धोखाधड़ी करने का आरोपी रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud on remand
लाडवा। एक महीना पहले ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 11.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुपिंद्र ने शिकायतकर्ता के बेटे को ऑस्ट्रेलिया की जगह इंडोनेशिया भेज दिया था।
विज्ञापन

थाना लाडवा में चार दिसंबर को दर्ज शिकायत में सुरेंद्र पाल निवासी बकाली ने बताया था कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इस दौरान रुपिंद्र ने उसे 28 लाख रुपये में उसके बेटे को वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। नवंबर 2023 में उसने आरोपी को पांच लाख रुपये व अपने बेटे के कागजात दिए थे। कुछ समय बाद आरोपी ने वीजा की फोटो कॉपी दिखाकर बकाया रकम मांगी थी। उसने रकम दे दी थी। मगर उसने वीजा की जांच कराई तो वीजा फर्जी निकला था। बाद में आरोपी ने उसके बेटे को इंडोनेशिया भेज दिया था। आरोपी ने इंडोनेशिया में एक महीने रखने के बाद उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा था। रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता रहा। अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed