फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of Rs 83 lakh in the name of sending to England arrested

Kurukshetra News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 83 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of Rs 83 lakh in the name of sending to England arrested
कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड में पीआर कराने के नाम पर 83 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लखविंद्र सिंह उर्फ लक्की निवासी जैतसर जिला गंगानगर राजस्थान को मामले में शामिल तफ्तीश करके उसके कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में कुलदीप निवासी पानीपत ने बताया था कि आरोपी रवि राज और जयंत राज निवासी सेक्टर-सात ने उसे कनाडा में पीआर करवाने का ऑफर दिया था। इसके लिए 1.05 करोड़ रुपये मांगे थे। उसने कागजात के साथ 25 लाख रुपये रवि राज व जयंत राज को दिए थे। 15 दिन बाद 41 हजार रुपये आरोपी उससे आकर ले गए थे। उसके बाद आरोपियों ने उसकी मुलाकात लखविंद्र सिंह उर्फ लक्की से करवाई थी। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग तारीखों में 6.40 लाख, 5.30 लाख, नौ लाख सहित कुल 83 लाख रुपये उससे लेकर नकली वीजा दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने करते हुए आरोपी लखविंद्र सिंह को गिरफ्तार करके 40 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed