{"_id":"672e7b1fa1ea4b32a60fad86","slug":"accused-of-fraud-of-rs-3416-lakh-with-relative-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126621-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रिश्तेदार के साथ 34.16 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रिश्तेदार के साथ 34.16 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार के साथ 34.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरनेक सिंह निवासी अंबाला कैंट के कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में सर्वजीत सिंह निवासी किशनगढ़ ने बताया था कि उसके रिश्तेदार हरदेव सिंह और उसके बेटे करणदीप सिंह ने उसे 12 दिसंबर 2020 को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपियों ने उससे 34.16 लाख रुपये मांगे थे। उसने आरोपियों के कहे अनुसार अलग-अलग-समय पर करीब 34.16 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर किए थे, लेकिन आरोपियों ने उसे कनाडा नहीं भेजा और दोबारा फाइल लगाने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने मार्च 2023 में विजिट-वीजा की फाइल लगाने का आश्वासन देकर और रुपये देने की मांग रखी।
आरोपियों ने उसकी बायोमेट्रिक कराई और कुछ दिन इंतजार करने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने आज तक उसका वीजा नहीं लगवाया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने ब्याज पर रकम उठाकर आरोपियों को दी थी। इस शिकायत पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को दी गई। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी हरनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।