{"_id":"65f0cc90552858c0d00f4f04","slug":"accused-of-fraud-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-sending-money-to-america-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-115147-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजपाल निवासी उमरी ने 35-35 लाख रुपये में दो युवकों अमेरिका भेजने का झांसा दिया था। थाना कृष्णा गेट में एक सितंबर को दर्ज जसबीर सिंह व सतीश कुमार निवासी डोडा खेड़ी ने बताया था कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह दोनों अपने-अपने बेटे को अमेरिका भेजना चाहते थे। राजपाल ने खुद को सरकार से मंजूरशुदा एजेंट बताकर 20 सितंबर 2021 को उनकी दुकान पर आकर बच्चों के पासपोर्ट और कागजात लेकर दो महीने के अंदर अमेरिका भेजने का विश्वास दिलाया था।
24 जनवरी 2022 को आरोपी ने दिल्ली से अहमदाबाद और 25 जनवरी को अहमदाबाद से कीनिया के लिए फ्लाइट की टिकट करवा दी थी। 24 जनवरी को राजपाल खुद आकर उनके बेटे गौरव व मनप्रीत सिंह को अपने साथ गाड़ी में दिल्ली ले गया था और दिल्ली से उनको अहमदाबाद भेज दिया था। वहां से 25 जनवरी को दूसरे आरोपी दिलबाग सिंह ने फ्लाइट से उनको कीनिया पहुंचा दिया था। आगे अमेरिका के लिए राजपाल ने उनसे 10 दिन के अंदर 15 लाख रुपये मांगे थे। 27 जनवरी को राजपाल के कहने पर उन्होंने चार लाख रुपये उसके बताए अकाउंट, पांच लाख रुपये नकद, 31 जनवरी को दो लाख रुपये और दो फरवरी को चार लाख रुपये नकद दिए थे। उसके बाद आरोपी ने उनके बेटों को अमेरिका नहीं भिजवाया, बल्कि 55 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपी ने उनको भारत बुला लिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया।