फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of lakhs in the name of giving visa arrested

Kurukshetra News: वीजा देने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of lakhs in the name of giving visa arrested
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले स्टडी वीजा पर युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी परनीत सिंह निवासी सेक्टर-45 चंडीगढ़ को पुलिस ने अदालत के आदेश से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना इस्माइलाबाद में दर्ज शिकायत में कुलदीप कौर निवासी कलायत (कैथल) ने बताया था कि उनका परिवार मीरांजी की दरगाह पर गांव ठसका मीरांजी में आता-जाता रहता है। यहां गद्दी नशीन बाबा फिरोज खान उर्फ रोमी व उसकी पत्नी से जान-पहचान हो गई थी। फिरोज खान ने उसे बताया था कि वह अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ में इंस्टीट्यूट चलाता है। उनका संस्थान लोगों का स्टडी वीजा पर कनाडा व ऑस्ट्रेलिया भेजने का काम करता है। वह लोग उसके बेटे का कम फीस लेकर जल्दी ही कनाडा का स्टडी वीजा लगवा देंगे। एक मई 2022 को बाबा ने उसे आरोपी परनीत गिल व सुक्खी से मिलाया था। आरोपियों ने 27 लाख रुपये में जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में उसके बेटे को कनाडा भेजने का विश्वास दिलाया था। विश्वास करके आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में उससे 27 लाख रुपये लिए थे, मगर उसके बेटे को कनाडा नहीं भेजा। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी परनीत सिंह को गिरफ्तार करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है ताकि आरोपी से रिकवरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed