फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fatal attack on kiln operator arrested

Kurukshetra News: भट्ठा संचालक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of fatal attack on kiln operator arrested
लाडवा। गत सप्ताह ईंट भट्ठा संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद कुमार निवासी अत्यपुर जिला सहारनपुर यूपी का भाई पहले भट्ठा संचालक के पास ही काम करता था। नौकरी से निकाले जाने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस में 19 जनवरी को दर्ज शिकायत में राजेश शर्मा निवासी सरोजिनी कॉलोनी यमुनानगर ने बताया था कि उसका लाडवा में ईंट भट्ठा है। उसके भट्ठे पर करीब 80 लोग मजदूरी करते हैं। करीब छह महीने पहले राकेश निवासी बनी उसके पास ड्राइवरी करता था। उसका व्यवहार ठीक न होने के कारण उसने राकेश को नौकरी से निकल दिया था। 19 जनवरी शाम करीब पांच बजे राकेश ने अपने भाई व साथियों के साथ भट्ठे पर आकर उसके व मुंशी के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने उसे जान से मारने के लिए उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास भी किया था। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से 90 हजार रुपये भी छीन फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed