{"_id":"615b5c8e8ebc3e6295529712","slug":"accused-of-drowning-dead-body-in-canal-after-killing-in-land-dispute-kurukshetra-news-knl854582130","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से जमीन अपने नाम करवा भेद खुलने के भय से हत्या कर शव नहर में डूबाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से जमीन अपने नाम करवा भेद खुलने के भय से हत्या कर शव नहर में डूबाने का आरोप
विज्ञापन
धोखे से जमीन अपने नाम करवाकर भेद खुलने के भय से हत्या कर शव को नहर में डूबाने के आरोप लगाने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज को भी शिकायत की एक प्रति भेजी है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
बता दें कि 28 सितंबर को गांव झांसा से गुजर रही नरवाना ब्रांच नहर से 65 वर्षीय मान सिंह का शव मिला था। उस समय मृतक की पत्नी बयान देने की हालत में न होने कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। अब मृतक के पत्नी करनैल कौर ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि उनके पास कोई संतान नहीं है। उनके पास गांव सैनी माजरा में ढ़ाई एकड़ जमीन है। जिस पर उसके एक रिश्तेदार की बूरी नियत थी। जिसको लेकर उसके पति ने कई बार जिक्र भी किया था। आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत उसके पति से जमीन अपने नाम करवा ली। जब उसके पति को इस बात का पता चला तो वह मानसिक तनाव में रहने लगा। गांववासियों व रिश्तेदारों में उनका भेद न खुल जाए इसके लिए उन्होंने उसके पति की हत्या कर शव को नहर में डूबा दिया। जब उन्होंने उसके पति के बारे में आरोपियों से पूछा तो उन्होंने उसे गुमराह करते हुए कहा कि वह अंबाला गया हुआ है और जल्द ही वापस आ जाएगा। उसके बाद 28 सितंबर को उसके पति का शव झांसा नहर में मिला। करनैल कौर ने एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर मामले की बारीकी से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।