फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of demanding chauth of 50 thousand rupees was caught on the basis of revolver

Kurukshetra News: रिवाल्वर के दम पर 50 हजार रुपये की चौथ मांगने का आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding chauth of 50 thousand rupees was caught on the basis of revolver
कुरुक्षेत्र। एक साल पहले कार्यालय में घुसकर रिवाल्वर के दम पर 50 हजार रुपये की चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यतिन उर्फ मिट्ठू निवासी राज गेस्ट हाउस पिहोवा को अदालत के आदेश से कारागार भेजा गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में सात फरवरी को दर्ज शिकायत में प्रवेश कुमार उर्फ जज्जू निवासी केशव विहार ने बताया था कि छह फरवरी की रात करीब सवा बजे वह एसबीआई बैंक के नजदीक अपने कार्यालय में बैठा था। उसके साथ उसके दोस्त संजीव उर्फ सोनू बेरी, सुभाष व राधे श्याम भी साथ ही थे तभी यतिन उर्फ मिट्ठू, रामफल अपने एक अन्य साथी के साथ उसके कार्यालय में घुस आए थे।
विज्ञापन

यतिन व रामफल ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर उससे 50 हजार रुपये देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसे, उसके परिवार व साथियों को गोली मारने की धमकी दी थी। रिवाल्वर के दम पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जेब से रुपये निकालने का प्रयास किया था। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर केस दर्ज करके पुलिस ने एक आरोपी यतिन को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed