फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating Rs 1.5 lakh on the pretext of getting loan arrested

Kurukshetra News: लोन दिलाने के बहाने डेढ़ लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 1.5 lakh on the pretext of getting loan arrested
कुरुक्षेत्र। गत माह दुकानदार को लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद कुमार उर्फ महेश निवासी खोजकीपुर जिला अंबाला के कब्जे से पांच हजार रुपये, मोबाइल, सिम और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। दुकानदार ने अखबार में लोन से संबंधित विज्ञापन देखकर आरोपी से संपर्क किया था।
विज्ञापन

थाना साइबर में 30 मार्च को दर्ज शिकायत में सतपाल निवासी मोहन नगर ने बताया था कि वह कृषि कंपनी से सेवानिवृत है। उसने अखबार में लोन कराने के बारे में विज्ञापन देखा था। इस पर महेश कुमार का मोबाइल नंबर लिखा था। उसे लोन की जरूरत थी, उसने उस नंबर पर संपर्क किया तो महेश कुमार ने बताया कि वह टाटा फाइनेंस कंपनी में प्रबंधक है। वह कम दरों पर लोगों को लोन दिलाया करता है।
विज्ञापन

महेश कुमार से उसने 35 लाख रुपये का लोन लेने के बारे में बातचीत की थी, जिसने उसे कहा कि वह दो-चार दिन में उसकी दुकान पर आएगा। 14 मार्च को महेश कुमार ने उससे फोन करके आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईटीआर व प्रॉपर्टी के पेपर लिए थे। अगले दिन आरोपी ने उसे 35 लाख रुपये का लोन मंजूर होने का विश्वास देकर डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार उर्फ महेश को गिरफ्तार करके पांच हजार रुपये, मोबाइल, सिम कार्ड व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर ली। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed