फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating arrested in the name of getting job

टीटीई की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating arrested in the name of getting job
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक से रेलवे में टीटीई की नौकरी लगाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की थी, जिसके लिए आरोपियों ने युवक के परिजनों से तीन लाख एडवांस भी लिए थे। पुलिस ने दिल्ली के नारायणा निवासी दूसरे आरोपी राजपाल को अदालत में पेश करने के बाद छह दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इससे पहले आरोपी मनदीप निवासी गुढ़ा थाना लाडवा को छह दिन की रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि गत 29 जुलाई को देसराज शर्मा वासी कमोदा ने केयूके पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा मोहित शर्मा सेक्टर-पांच स्थित एक मोबाइल की दुकान पर नौकरी करता था। दुकान पर सतबीर वासी बहादुरपुर का आना जाना था, जिस कारण उसके बेटे की जान पहचान उसके साथ हो गई थी। सतबीर ने बताया कि उसके बहनोई मनदीप कुमार निवासी सूरजकुंड जिला फरीदाबाद ने उसको रेलवे में नौकरी पर लगाया है। अगर वह भी रेलवे विभाग में टीटीई की नौकरी करना चाहता है तो 10 लाख रुपये खर्च आएगा। मगर, तीन लाख रुपये एडवांस देने होंगे। बकाया रकम ज्वाइनिंग के बाद देनी होगी। वह उसकी बातों में आ गया और 17 मई 2019 को मोबाइल की दुकान पर उसे तीन लाख रुपये नकद दिए थे। करीब एक महीने बाद ज्वाइनिंग लेटर मिला और उसे नई दिल्ली बुलाया गया। दिल्ली पहुंचे तो उसे एक ऑफिस में शाम तक बैठाकर रखा और इस तरह उन्होंने उसे सात-आठ बार दिल्ली बुलाया, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं कराई। उसके बाद आरोपी ने उसे झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में छह लाख रुपये नकद ले लिए थे। कई माह के बाद भी जब ज्वाइनिंग नहीं हुई तो उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस करने की मांग की। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुईं और आरोपी ने उसे एक चेक भी दिया था, मगर अकाउंट में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। दोबारा पैसे की मांग करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन जनवरी को आरोपी मनदीप को गिरफ्तार कर अदालत से छह दिन की रिमांड पर लिया था। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed