फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating 14.5 lakhs in the guise of sending the young man to Portugal, even the youth could not be traced

Kurukshetra News: युवक को पुर्तगाल भेजने की आड़ में साढ़े 14 लाख ठगने का आरोप, युवक का भी नहीं चल पा रहा पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 14.5 lakhs in the guise of sending the young man to Portugal, even the youth could not be traced
पिहोवा। विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने व पिछले चार महीने से विदेश भेजे गए युवक का अता पता नहीं बताने के आरोप में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में जसवंत सिंह निवासी बड़ी जुरासी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपने पुत्र गुरमीत सिंह को विदेश भेजने के लिए आरोपियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वह सीधा पुर्तगाल नहीं जा सकता। बाद में उसके बेटे को रसिया भेजने का वादा किया और नौ सितंबर 2022 को गुरमीत सिंह को वहां भेज दिया। जहां पहुंचने पर गुरमीत से बात भी हुई थी ।
विज्ञापन

आरोप है कि आगे गुरमीत सिंह को एक एजेंट ले गया और उससे करीब साढ़े 14 लाख रुपये ले लिए और उसने उसे पुर्तगाल भेजने के बारे में सारी जिम्मेदारी ली। इसके बाद उन्हें आज तक गुरमीत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाए कि श्यामा एजेंट ने उसे लापता कर रखा है। जब इस बारे में पूछा गया तो उन्हें ही धमकी दी जाने लगी। उन्होंने बताया कि श्यामा एजेंट इस समय भारत अपने गांव करतारपुर, पंजाब में आया हुआ है जो अब विदेश भागने के चक्कर में है। जसवंत सिंह ने बताया कि जिस दिन उसका बेटा विदेश गया था उसके साथ तीन अन्य लड़के भी गये थे जो यह तीनों लड़के पुर्तगाल पहुंच गये हैं और उसका बेटा अभी तक नहीं पहुंचा है। पुलिस ने इस मामले में श्यामा,राकेश,डिम्पल,जगदेव,गुरदीप व राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed