फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of attacking hospital workers arrested

Kurukshetra News: अस्पताल कर्मियों पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking hospital workers arrested
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह अस्पताल में घुसकर कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना लाडवा में 22 फरवरी को दर्ज शिकायत में विशाल निवासी मेहरा ने बताया था कि वह निजी अस्पताल में कंपाउंडर की नौकरी करता है। 21 फरवरी की शाम करीब सात बजे दो युवक अमित निवासी बकाली और सुखविंद्र निवासी लाडवा दवा लेने के बहाने से आए थे। उसी रात करीब 11 बजे पांच-छह युवकों गंडासी और डंडों के साथ अस्पताल में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया था। उसके दोस्तों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed