फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of attacking bike rider arrested

रास्ता रोककर हमला करने का एक आरोपी काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking bike rider arrested
गत माह गांव ईशरगढ़ में बाइक चालक का रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो बिंडे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी अंकुश उर्फ लाडी वासी जालखेड़ी को अदालत के आदेश के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गुरजिंद्र सिंह निवासी मंडोखरा ने 21 जून को थाना बाबैन पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि 16 जून को वह अपनी बाइक पर करनाल में रहने वाली बुआ से मिलकर वापस अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव ईशरगढ़ में पहुंचा तो पीछे से दो बाइक आकर उसके आगे रुकी, जिन पर तीन-तीन युवक सवार थे। उन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और उनके हाथों में डंडे-बिंडे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बाइक से उतरते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे घायल कर दिया था। शोर मचाने पर वहां काफी भीड़ इकट्ठा होने लगी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ते अनुसार लाडी, शुभम वासी जालखेड़ी, लक्की वासी बाबैन, तुषार वासी रामपुरा, विरेंद्र वासी कलाल माजरा ने उस पर हमला किया था। बयान पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अंकुश उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो बिंडे बरामद किए। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed