फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of assaulting woman arrested

Kurukshetra News: महिला से मारपीट का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting woman arrested
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले विदेश से आई महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी सिंहपुर के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद हुआ। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में सिंहपुर निवासी महिला ने बताया था कि वह तीन साल बाद पुर्तगाल से अपने भतीजे की शादी में अपने मायके लौटी थी। वह दिवाली पर गांव में माथा टेकने के लिए आई तो जसविंद्र, सुखविन्द्र, एक युवक व महिला ने उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जसविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन



बिजली के तार काटने का दूसरा आरोपी धरा
पिहोवा। पुलिस ने ट्यूबवेल के कोठे से बिजली की तार काटने के दूसरे आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी कुलदीप सिंह निवासी रायबरेली यूपी को जेल भेज दिया। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में दलजीत सिंह निवासी गढी लांगरी ने बताया था कि उसने झिंवरहेड़ी गांव में जमीन ठेके पर लेकर गेहूं की बिजाई की हुई है। वह फसल देखने के लिए खेत में गया तो ट्यूबवेल के कोठे का ताला टूटा हुआ था। अंदर दो युवक स्टार्टर की तार काट रहे थे। शोर मचाने पर उसने ग्रामीणों की मदद से एक युवक राहुल निवासी पिहोवा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




चूरापोस्त की तस्करी करने का आरोपी रिमांड पर
कुरुक्षेत्र। सीआईए ने चूरापोस्त सप्लाई करने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सुभाष चंद निवासी चनारथल को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने 25 अगस्त को जसपाल निवासी धंतौड़ी को ढाबे से काबू किया था। आरोपी के ढाबे की तलाशी लेने पर कब्जे से चार किलो 300 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने सप्लायर सुभाष चंद को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed