फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused involved in kidnapping of two girls arrested, Kurukshetra

दो किशोरियों के अपहरण में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused involved in kidnapping of two girls arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 17 दिन पहले दो किशोरियों का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विनय कुमार वासी राजीव पुरम करनाल को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। अभी तक किशोरियां बरामद नहीं हो पाई हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
सीआईए-एक के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आठ मार्च को थाना बाबैन के अंतर्गत रहने वाले दो व्यक्तियों ने थाना बाबैन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मार्च को उनकी दो नाबालिग 16 वर्षीय बेटियों को कोई बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास व रिश्तेदारी में तलाश भी की थी, मगर उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

शिकायत पर थाना बाबैन में मामला दर्ज करके मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने मामले की जांच सीआईए-एक को सौंप दी थी। सीआईए-एक ने मामले की जांच करते हुए अपहरण करने के मामले में शामिल आरोपी विनय कुमार को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से चार दिन के रिमांड पर लिया है ताकि में लापता किशोरियों को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed