फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused arrested of loot, worker, police, crime

सत्संग भवन के कर्मचारियों को बंधक बनाकर रुपये व मोबाइल छीनने का चौथा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
accused arrested of loot, worker, police, crime
शाहाबाद स्थित सत्संग भवन से कर्मचारियों को बंधक बनाकर वहां से 90 हजार रुपये और मोबाइल छीनने के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिलाष उर्फ झल्ला निवासी शाहाबाद के रुप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि 11 सितंबर 2019 को मुनीम निवासी गांव खानखेडा जिला भरतपुर (राजस्थान) हाल शाहाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विश्व मानव रुहानी केेेंद्र रामनगर सत्संग भवन में बतौर सेवादार काम करता है। रात के समय वह अपने साथी रघबीर चंद निवासी शाहाबाद के साथ काम निपटाने के बाद सोए हुए थे। इसी दौरान करीब दो बजे के 3-4 युवक सत्संग भवन में घुस आए। उन्होंने उससे व रघुबीर चंद के साथ मारपीट कर उनके हाथ-पांव बांधकर उनको कमरे में बंद कर पेटियों के ताले तोड़कर करीब 90 हजार रुपये निकाल लिये थे। इसके बाद आरोपी युवक ने रघबीर चंद की चांदी की अंगूठी, उसका पर्स व मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी सत्संग भवन में कर्मचारियों से मारपीट कर छीना झपटी करने का अन्य आरोपी शाहाबाद बस स्टेंड पर मौजूद है। सूचना पाकर पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की पहचान अभिलाष उर्फ झल्ला निवासी डेहा बस्ती के रुप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल होने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed