फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused arrested of fraud to sending Australia in 12 lakh

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े 12 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
accused arrested of fraud to sending Australia in  12 lakh
डेढ़ साल पहले आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। साथ ही उसे वापस कुरुक्षेत्र जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 19 फरवरी 2020 को सतविंद्र सिंह वासी ठसका अली ने आरोपी रमिंद्र सिंह निवासी राजीव एन्क्लेव, शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें बताया गया कि उसका भाई सुखविंदर सिंह विदेश जाना चाहता था। इसी सिलसिले में वह तथा उसका भाई 25 दिसंबर 2018 को रमिंद्र सिंह, विशाल, सलोनी सलूजा व अन्य से मिले थे। उन्होंने आस्ट्रेलिया भेजने के लिए साढ़े 12 लाख रुपये की मांग की थी। तीन दिन बाद 27 दिसंबर को उसने उसके भाई का पासपोर्ट व अन्य कागजात उनके कार्यालय में दिए थे। उसके बाद उन्होंने 16 जनवरी 2019 को उसको ऑफर लेटर दिया था। तब उसने 22 जनवरी को 2 लाख 60 हजार रुपये, 4 फरवरी को 5 लाख 40 हजार रुपये तथा 5 अगस्त को साढ़े चार लाख रुपये उनके खाते में जमा कराए थे। उसके बाद आरोपियों ने न तो उसके भाई को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए थे। शिकायत पर थाना शहर थाने में मामला दर्ज करके जांच सीआईए-2 को सौंपी थी। पुलिस ने जांच करते 8 अक्तूबर को आरोपी रमिंद्र सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed