फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused arrested for smuggling of drugs

नशीला पदार्थ दिलाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
accused arrested for smuggling of drugs
पुलिस ने कमीशन लेकर नशीला पदार्थ मंगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सलिंद्र उर्फ पोला वासी पूंडरी (कैथल) को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि 19 जुलाई को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को किरमिच रोड ब्रह्मसरोवर पर गश्त करने के दौरान उन्हें सूचना मिली कि वीर प्रकाश उर्फ भीम सिंह, कृष्ण लाल, प्रदीप कुमार व विष्णु वासी ब्रास थाना निसिंग (करनाल) मिलकर अफीम बेचने का धंधा करते हैं। आरोपी आज भी कार में अफीम बेचने के लिए सुनहेड़ी से होते हुए ब्रह्मसरोवर आएंगे। इस पर पुलिस ने डीएसपी नरेंद्र सिंह को बुलाकर दयालपुर टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान चारों आरोपियों को एक किलो अफीम के साथ काबू कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी वीर प्रकाश उर्फ भीम को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों को कारागार भेज दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी वीर प्रकाश ने कबूला कि उसने यह अफीम सलिंद्र उर्फ पोला के माध्यम से झारखंड से मंगवाई थी। इसके बदले में उसने सलिंद्र को पांच हजार रुपये कमीशन भी दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने सलिंद्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कमीशन के एक हजार रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed