फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for killing brother

Kurukshetra News: भाई की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for killing brother
कुरुक्षेत्र/ इस्माईलाबाद। तीन दिन पहले जखवाला गांव में शराब पीने के लिए हुए रुपयों के विवाद में ईंट मारकर भाई की हत्या करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भतीजे की बहू ने बताया था कि आरोपी गुरमेल सिंह ने छत से कई बार ईंटें फेंक गुरनाम सिंह पर वार किया था। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने अपने चाचा ससुर को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। ईंटें बरसाते हुए कहने लगा इसने मुझे शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए इसलिए इसको जान से मार दूंगा। सीआईए एक के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गुरनाम के शव पर 21 जगह चोट के निशान मिले थे। जिसकी वजह से उसकी जान गई। टीम ने आरोपी गुरमेल को काबू कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed