फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for duping people of 23.81 lakhs in the name of sending them abroad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 23.81 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 10 Aug 2025 03:57 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping people of 23.81 lakhs in the name of sending them abroad
कुरुक्षेत्र। थाना सदर थानेसर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी दिप्तेश चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंद्री रोड लाडवा निवासी काका ने तीन जून को शिकायत दर्ज की थी कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने एक परिचित के माध्यम से पंजाब के लुधियाना जिले के लोहाडा गांव निवासी राहुल कुमार से संपर्क किया। राहुल ने काका और इंद्री की एक अन्य युवती को ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा कर 30 लाख रुपये में सौदा तय किया, जिसमें 20 लाख रुपये पहले और शेष राशि टिकट मिलने के बाद देनी थी।
विज्ञापन

काका ने बताया कि एक मई को आरोपी ने उनसे और युवती से दो लाख रुपये और कागजात ले लिए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों पर 17.81 लाख रुपये और जमा करवाए। 20 मई को आरोपी ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट बुलाकर छह लाख रुपये और मांगे, जो उन्होंने 22 मई को दे दिए। हालांकि 23.81 लाख रुपये लेने के बावजूद आरोपी ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। थाना सदर थानेसर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर सेक्टर-चार पुलिस चौकी की टीम ने जांच के बाद दिप्तेश चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed