फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accounts XI won by eight wickets

Kurukshetra News: अकाउंट्स इलेवन ने आठ विकेट से हासिल की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accounts XI won by eight wickets
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में रविवार को कुवि गैर-शिक्षक कर्मचारी के टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुवि वॉरियर्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 117 रन बनाए जाए, जिसमें टीम की ओर से अजय सैनी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकाउंट्स इलेवन की टीम ने 11वें ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। ओपनर बल्लेबाज विजय जांगड़ा ने धुआंधार शॉट खेलते हुए 31 गेंदों में 10 चौके लगाकर 50 रन की नाबाद पारी खेली तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। बल्लेबाज सागर ने भी 32 रनों की अहम पारी खेली। विजेता कप्तान अमित भुक्कल ने कहा कि जीत से नव ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी मैच में अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे मुकाबले में कुवि स्टार इलेवन की टीम ने कुवि स्पार्टन द्वारा दिए गए लक्ष्य 152 रन को पांच विकेट खोकर 19वें ओवर में प्राप्त कर लिया गया। कुवि स्पार्टन की ओर से आदित्य स्वामी ने 57, अंशुल शर्मा ने 41 रन की पारी खेली। वहीं विजेता टीम की ओर से हेमंत सिंगला व अमीर खान ने 25-25 रनों की पारी खेली। कप्तान अरविंद शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इससे पहले सुबह के मैच में एडमिन प्लेयर्स ने कुवि की वॉरियर्स को 22 रन से मात दी। एडमिन प्लेयर्स की ओर से रविंद्र सैनी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 11 चौके लगाकर 54 रन बनाए। 186 रनों के विशाल लक्ष्य को पूरा करने उतरी कुवि वॉरियर्स 20 ओवर में 164 रन ही बना सकी। मैच में मनीष रेड्डू ने 59 तथा चिराग ने 37 रन की पारी खेली। इस मौके पर क्रिकेटर मनीष बालदा सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed