फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accountant cheated of Rs 5.05 lakh on the pretext of sending it to Australia

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दे मुनीम से ठगे 5.05 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Accountant cheated of Rs 5.05 lakh on the pretext of sending it to Australia
कुरुक्षेत्र। वर्क वीजा पर मुनीम को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 5.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने झांसा दिया था कि उसकी बेटी अमेरिकन एंबेसी में अधिकारी है, जिसके जरिए वे जल्द ही उसका वीजा लगवा देंगे।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में गुरदीप सिंह निवासी इस्हाक ने बताया कि आरोपी सुरजीत सिंह व उसके बेटे हरमनप्रीत सिंह निवासी असमानपुर ने उसे 18 लाख रुपये में वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि अभी ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा खुला हुआ है। उसकी बेटी अमेरिकन एंबेसी में अधिकारी है। उसके जरिए जल्द उसका वीजा आ जाएगा। उनकी बातों में आकर उसने अपनी मुनीमी की नौकरी भी छोड़ दी।
विज्ञापन

14 अक्तूबर दोनों आरोपी उसका पासपोर्ट स्कैन करके ले गए और उससे 50 हजार रुपये मांगे। उसने हरमनप्रीत सिंह के खाते में 50 हजार रुपये गूगल-पे कर दिए। आरोपियों ने उसकी बात एजेंट सुनील पूनिया के साथ भी कराई। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये ट्रांसफर कराए। 30 जनवरी को आरोपियों ने उसे वीजा दिखाया और टिकट कराने के नाम पर 50 हजार रुपये मांग लिए। दो फरवरी को उसने 50 हजार रुपये अपने खाते से निकाल कर आरोपियों को दिए थे। उसके बाद छह फरवरी को 50 हजार रुपये और अगले दिन दोबारा 50 हजार रुपये आरोपी हरमनप्रीत के खाते में डाले थे। फिर 14 फरवरी को 50 हजार और कुछ दिन पहले भी 50 हजार रुपये उसने आरोपियों के कहे अनुसार खाते में ट्रांसफर किए थे। इसमें से आरोपी ने 45 हजार रुपये उसे वापस कर दिए थे। चार मार्च को आरोपियों ने उसे दिल्ली बुला लिया, मगर उसकी फ्लाइट नहीं कराई। दो दिन वह दिल्ली में रुका रहा और फिर आरोपियों ने कागजों में कुछ कमी की बात कहकर उससे 50 हजार रुपये और ले लिए थे। जांच कराने पर वीजा फर्जी पाया गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed