फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident

सर्विस लेन में खड़ी ट्राली से टकराने से बाइक चालक युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
accident
सर्विस लेन में खड़ी ट्राली में बाइक की टक्कर लगने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित (24) पुत्र प्रवीन वासी लंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव संभालखी वासी जोरावर सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि 22 जनवरी की शाम को वह अपने मौसेेरे भाई सौरव के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होनेे के लिए कार से मोहड़ी आया हुुआ था। खाना खाने के लिए वह दोनों एक होटल में गए हुए थे जहां उसका दोस्त सुमित पहले ही मौजूद था। खाना खाने के बाद वह दोनों कार से तथा सुमित बाइक से कार्यक्रम में वापस आ रहे थे। सर्विस लेन में सुमित उनके आगे चल रहा था। इसी दौरान अधिक धुंध होने के कारण सुमित की बाइक सर्विस लेन में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे जा टकराई, जिससे सुमित बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत कार से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सुमित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed