फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident

दो अलग अलग हादसों में महिला की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
accident
कुरुक्षेत्र-ढांड रोड स्थित एसवाईएल और नरवाना ब्रांच नहर पुल के बीच दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति संजीव अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शाहाबाद के गांव बोगर माजरा वासी संजीव कुमार पत्नी नेहा के साथ उसके मायके जा रहे थे। जब वह एसवाईएल एवं नरवाना नहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पिहोवा में पटियाला रोड पर गांव बोधनी के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों को पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची। जानकारी अनुसार गांव भेरियां निवासी युवक अमनदीप सिंह (18) तथा देवी लाल (26) बाइक पर सवार होकर पटियाला रोड गांव टयूकर से वापस अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पिहोवा की ओर आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को पिहोवा के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद कार चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गांव बोधनी के पास दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने बाइक व कार दोनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद ही अगली कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed