फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 people injured including driver in bus accident at Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत 12 सवारियां घायल, मची चीख-पुकार

Tue, 19 Nov 2019 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
12 people injured including driver in bus accident at Kurukshetra
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग स्थित गांव बिलोचपुरा के पास सोमवार देर शाम हरियाणा रोडवेज की बस सड़क पर खड़े रेत से भरे डंपर से सीधे जा टकराई। जिससे बस के चालक सहित बस में सवार एक दर्जन सवारियां जख्मी हो गईं। इस भीषण टक्कर में बस का एक साइड का आधा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

 

दुर्घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मलकीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा आसपास के लोगों की सहायता से जख्मी सवारियों को बस से निकालकर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी की मदद से पिहोवा के निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जिसमें एक व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 

दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। सरकारी अस्पताल में भर्ती कैथल निवासी दीपक शर्मा और पिहोवा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमएससी फाइनल कर रहे है। शाम को करीब पौने 6 बजे वह दोनों थर्ड गेट से पिहोवा आने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंधेरा होने के कारण उनकी बस सीधे सड़क पर रेत से भरे डंपर से जा टकराई। जिससे बस का कंडक्टर साइड का आधा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी साइड बैठे करीब एक दर्जन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। हादसे में बस का चालक भी जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

उधर, थानाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। हादसे में बस चालक समेत 10-12 लोग जख्मी हुए है। निजी तथा सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जिसमें एक व्यक्ति हितेश निवासी गांव पपनावा की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर किया है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार है। पुलिस सभी जख्मी लोगों के बयान कलमबद्ध कर रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी।


ये हुए जख्मी
थानाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि हादसे में बस चालक कृष्ण निवासी गांव हरिगढ भौरख समेत कई लोग जख्मी हुए है। चालक के अलावा पिहोवा निवासी अशोक कुमार, दिनेश कुमार, गांव पपनावा निवासी हितेश कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे कुरुक्षेत्र रेफर किया गया है।  दीपक शर्मा निवासी कैथल, देसराज निवासी सहारनपुर, कुलदीप निवासी क्योडक सहित अन्य 5-6 लोग जख्मी हुए है।


दीपक व दिनेश ने दिखाई हिम्मत
दुर्घटना में जख्मी कैथल निवासी दीपक शर्मा व पिहोवा निवासी दिनेश कुमार ने हिम्मत का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त बस में फंसे हितेश को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और उसका उपचार करवाया। हादसे में दोनों युवक भी जख्मी हुए थे। लेकिन दोनों ने अपनी परवाह न करते हुए पहले हितेश को बस से बाहर निकाला।

 

असपताल में भी हितेश का इलाज पहले करवाया। हालांकि हितेश को अधिक चोटें लगने के कारण कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन दोनों ने परिजनों को हितेश के घायल होने की सूचना दी। इसके बाद हितेश के परिजन घर से सीधे कुरुक्षेत्र अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed