{"_id":"5ea9d7d68ebc3e906a218da4","slug":"accident-inspector-police-car-kurukshetra-news-knl29475843","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीआईजी के बेटे इंस्पेक्टर अजय मोर की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीआईजी के बेटे इंस्पेक्टर अजय मोर की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
Thu, 30 Apr 2020 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस के पूर्व डीआईजी राजेंद्र मोर के पुत्र एवं पुलिस इंस्पेक्टर अजय मोर की पिहोवा में हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। ये हादसा बुधवार रात को करीब 11 बजे हुआ। हादसे की सूचना पर पिहोवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा है, जहां वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिहोवा मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार सवार हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। जांच अधिकारी लखविंद्र सिंह के मुताबिक अजय मोर स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात थे और पिछले कुछ समय से उनकी ड्यूटी पिहोवा में थी। बुधवार को वे पिहोवा से अपनी ड्यूटी पूरी करके अपनी गाड़ी में घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान कुरुक्षेत्र के पिहोवा में मोड के समीप एक अज्ञात वाहन ने अजय मोर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी । पिहोवा थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। अजय मोर मूल रूप से जिला सोनीपत के गांव बरोदा के रहने वाले थे ।
विज्ञापन