{"_id":"6727399c263524293700b842","slug":"accident-in-kurukshetra-father-and-two-daughters-died-tragically-in-car-fire-three-women-seriously-injured-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में हादसा: कार में आग लगने से दो बच्चियों सहित पिता की दर्दनाक मौत, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में हादसा: कार में आग लगने से दो बच्चियों सहित पिता की दर्दनाक मौत, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Sun, 03 Nov 2024 02:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:26 PM IST
सार
कार में अचानक आग लगने से वाहन में सवार सभी लोग फंस गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
- गंभीर रूप से घायल कार सवार तीन लोग पीजीआई रेफर
- गांव में दिवाली पर्व मनाकर चंडीगढ़ लौटते समय हुआ हादसा, आठ लोग थे कार में सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
अपने पैतृक गांव रेहमाना, जिला सोनीपत में दीवाली मनाने के बाद चंडीगढ़ लौट रहा एक प्रोफेसर का परिवार कुरुक्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात न्यू सुखदेव ढाबा के पास चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कार में सवार एक ही परिवार के 8 सदस्य अंदर फंस गए।
चालक ने किसी तरह कार का लॉक खोला, उससे पहले कार में सवार छह लोग आग में झुलस गए। राहगीरों ने अन्य कार के माध्यम से परिवार के सदस्यों को गंभीर अवस्था में निकटवर्ती आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्रो संदीप कुमार (37 वर्ष) उनकी पुत्री परी (6 वर्ष), पुत्री खुशी (10 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार में सवार अन्य घायल सुदेश (57 वर्ष), लक्ष्मी (35 वर्ष) और आरती (32 वर्ष) को गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर और मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिए हैं। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
कार चालक सुशील कुमार ने बताया कि वह और उनका भाई संदीप कुमार चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ दीवाली मनाने के लिए चंडीगढ़ से अपने गांव रेहमाना गए थे। दीपावली मनाने के बाद वे शनिवार रात करीब 08:40 बजे सोनीपत से वापस चंडीगढ़ के लिए चले थे।
विज्ञापन
करीब रात 11 बजे गांव मोहड़ी के पास उनकी चलती कार में स्पार्किंग की वजह से पीछे डिग्गी में अचानक आग लग गई, जिसके बाद गाड़ी लॉक को गई और हम सभी कार में फंस गए। अचानक आग बढ़ गई और डिग्गी में बैठे सभी बच्चे आग में झुलस गए।
सुशील कुमार ने कड़ी मशक्क्त के बाद लॉक खोला, लेकिन तब तक परिवार के सभी सदस्य आग में झुलस गए थे। परिवार के 8 सदस्यों में से सिर्फ चालक सुशील कुमार (35 वर्ष) और उनका पुत्र यश (10 वर्ष) सुरक्षित है।
परिवार के सदस्य नरेश कुमार ने बताया कि संदीप कुमार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है। संदीप की पत्नी लक्ष्मी है, जबकि उसकी दोनों पुत्रियां खुशी व परी इस हादसे में जान गवां चुकी है। संदीप की पत्नी लक्ष्मी की हालत भी पीजीआई में गंभीर बनी हुई है।