फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident, bike rider died

कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
accident, bike rider died
किरमिच रोड पर सोमवार देर रात कार की टक्कर लगने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। खेड़ी मारकंडा की कामरेड कॉलोनी वासी कृष्ण कुमार ने केयूके थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात साढ़े 11 बजे उसका भाई सुनील अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर से उसकी मौसी के घर गांव दयालपुर जा रहा था। वह भी अपनी बाइक पर थोड़ी ही दूर पर उसके पीछे-पीछे जा रहा था। जब वह एनआईटी गेट से दयालपुर के बीच पहुंचे तो अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। वह उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed