फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident, 19 peoples injured

हाईवे से सर्विस लाइन पर पलटी यूपी से पंजाब जा रहे श्रमिकों की बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
accident, 19 peoples injured
पंजाब में धान की रोपाई के लिए यूपी से लुधियाना (पंजाब) जा रही श्रमिकों से भरी बस नेशनल हाईवे पर पलट गई। हादसा सुबह करीब पांच बजे तब हुआ, जब सेक्टर दो के कट के पास बस फ्लाईओवर पर चढ़ रही थी कि अचानक आगे चल रहे थ्री व्हीलर में टक्कर हो गई। इस दौरान थ्री व्हीलर वहीं पलट गया और बस चालक ने ब्रेक लगा दिया। इतने में ही पीछे से अन्य श्रमिकों को लेकर आ रही डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी, जिससे पहली बस हाईवे से ग्रिल तोड़कर नीचे सर्विस लाइन पर पलट गई। पलटने वाली बस में 60 से 65 श्रमिक सवार थे, जिनमें से 15 घायल हो गए। वहीं थ्री व्हीलर में सवार चालक सहित चार सवारियों को भी चोट आई। मौका पाकर डबल डेकर बस का चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से ज्यादा चोट आने पर प्रगट सिंह (40) वासी लखीमपुर (यूपी) और जावेद हुसैन (24) वासी खराड़ (पंजाब) को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, वहीं कमलेश (29), शत्रुघन (20) वासी बलरामपुर और पंकज (19) वासी गोंडा को लुधियाना के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों बसों में करीब 130 श्रमिक सवार थे, जिनमें से कई हादसे के बाद दूसरी बस में गंतव्य की ओर रवाना हो गए। थाना सदर प्रभारी राजपाल ने बताया कि फिलहाल किसी की ओर से मामले में शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में जांच शुरू कर दी है। जैसे ही शिकायत मिलेगी मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed