{"_id":"6790023455567c7e4d0e2356","slug":"acb-in-bribery-case-at-midnightraid-on-university-campus-sdo-captured-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-565437-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रिश्वत मामले में एसीबी ने आधी रात को\r\nविवि परिसर में दी दबिश, एसडीओ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रिश्वत मामले में एसीबी ने आधी रात को विवि परिसर में दी दबिश, एसडीओ काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रिश्वत लेने के एक मामले में निर्माण शाखा के एक एसडीओ को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार आधी रात को गिरफ्तापर किया है। उससे पहले टीम ने इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निइभा रहे थर्ड गेट मार्केट के एक दुकानदार को भी दबोचा है। टीम ने उसके पास से 64,000 रुपये की नकदी बरामद की है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निर्माण शाखा में खलबली है। इससे पहले भी निर्माण शाखा रिश्वत को लेकर विजिलेंस के निशाने पर रह चुकी है।
विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली थी कि उसके भाई ने विश्वविद्यालय के हर्ष व महिला छात्रावास का रंग-रोगन व रखरखाव किया था। उसके भाई के लाखों रुपये के बिल वर्ष 2023 से एसडीओ सुनील कुमार अटकाए हुए हैं। बिल पास करने की एवज में वह सात प्रतिशत रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत नहीं दी तो बिल पास नहीं किया और वह भटकता रहा। शिकायत के आधार पर टीम ने दबिश देकर पहले रिश्वत लेने की मध्यस्थता करने के आरोपी दुकानदार को विश्वविद्यालय थर्ड गेट पर स्थित दुकान से काबू किया इसके बाद टीम ने गत दिवस केयू निर्माण शाखा में पहुंचकर जांच भी की। इस दौरान संबंधित आरोपी एसडीओ सुनील कुमार छुट्टी पर मिला। टीम ने प्रशासनिक अनुमति के साथ आधी रात को करीब 1:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में ही स्थित एसडीओ के घर पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया।
मेट के लिए भी कमीशन तय, जांच जारी
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी एसडीओ ने बिल पास करने की एवज में सात प्रतिशत कमीशन तय किया हुआ है। वहीं एक प्रतिशत कमीशन मेट के लिए भी तय किया हुआ है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। संबंधित मेट को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। आरोपी एसडीओ को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपी दुकानदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।