{"_id":"69446501a1f05bc84a09eddf","slug":"academy-b-declared-their-innings-after-scoring-276-runs-in-80-overs-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-147126-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अकादमी बी की टीम ने 80 ओवर में 276 रन बनाकर घोषित की पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अकादमी बी की टीम ने 80 ओवर में 276 रन बनाकर घोषित की पारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्रिकेट मैच में प्रतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की ओर से प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय टेस्ट मैच का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को लंबी पारी खेलने, धैर्य, तकनीक और मैच की परिस्थितियों को समझने का व्यावहारिक अनुभव देना है। कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी टीम ए और टीम बी ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टेस्ट मैच में टीम बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। अकादमी बी की टीम ने 80 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाकर पारी घोषित की। टीम की ओर से आदित्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में 76 रन बनाए जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल रहे। सुप्रीत यादव ने नाबाद 38 रन और ओजस मदान ने 37 रनों का योगदान दिया। कनव (36 रन) और यशवर्धन गौतम (21 रन) ने भी पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
अकादमी ए की ओर से गेंदबाजी में अंश राजपूत ने 23 ओवर में 70 रन देकर चार विकेट झटके। रिहान हुसैन ने 22 ओवर में दो विकेट, गुरसिमर सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। हर्षित को भी एक विकेट मिला। जवाब में पहले दिन के खेल समाप्त होने तक कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी ए ने अपनी पहली पारी में 19 ओवर में दो विकेट खोकर 108 रन बनाए। टीम की ओर से गुरसिमर सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 63 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल हैं। उनके साथ पीयूष कनियर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले दिन का खेल रोमांचक रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और तकनीकी क्रिकेट का अच्छा प्रदर्शन किया। कोच नवीन और मुकुल ने बताया कि ऐसे टेस्ट मैच बच्चों के सर्वांगीण क्रिकेट विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। दूसरे दिन के खेल पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।