{"_id":"6815250e25b961383105b13b","slug":"abvp-unit-told-the-problems-to-the-registrar-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-135131-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एबीवीपी इकाई ने कुलसचिव को बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एबीवीपी इकाई ने कुलसचिव को बताईं समस्याएं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी कुवि इकाई उपाध्यक्ष प्रियंका
- फोटो : स्रोत विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में छात्राओं को आ रही विभिन्न समस्याओं से कुलसचिव को अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा। छात्राओं की मुख्य मांग है कि हर विभाग में सैनिटरी पैड डिस्पोज करने की मशीन लगाई जाए और जिन विभागों में मशीनें हैं, उनका संचालन ठीक से कराया जाए।
छात्राओं की मांग है कि विवि की मुख्य लाइब्रेरी को 24 घंटे खुला रखा जाए ताकि विद्यार्थी परीक्षाओं के दौरान अपने समय अनुसार दिन या रात में पढ़ाई कर सकें। विश्वविद्यालय के वाईफाई को चलाया जाए ताकि डिजिटल दौर में विद्यार्थी पाठ्य सामग्री को डाउनलोड कर पढ़ाई कर पाएं। इसी के साथ विभिन्न मांगों के लिए छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा और जल्द मांगे न पूरी होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
इकाई उपाध्यक्ष प्रियंका यादव ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय में जोरदार धरना प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर कुसुम खटकड़ छात्रावास संयोजक, त्रिवेणी सैनी प्रांत सह-संयोजिका, एनएसएस संयोजक अतिका, पूजा सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।