फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Abhishekam done with 108 liters of oil at Bhadrakali Shaktipeeth

Kurukshetra News: भद्रकाली शक्तिपीठ में 108 लीटर तेल से किया अभिषेक

Sun, 17 May 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Abhishekam done with 108 liters of oil at Bhadrakali Shaktipeeth
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली मंदिर में शनिदेव की आरती करते पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा एवं अन्य स
कुरुक्षेत्र। ज्येष्ठ अमावस्या और शनिवार के विशेष दिन भद्रकाली शक्तिपीठ में श्री शनि जयंती महोत्सव मनाया गया। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा के सान्निध्य में कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंगल छींटा स्नान के तहत गंगाजल और गुलाब जल का उपयोग हुआ।
विज्ञापन

शनि पूजन और नवग्रह पूजन विधिवत रूप से शुरू हुआ। हवन मंडप में श्रद्धालुओं ने ॐ शं शनैश्चराय नमः, ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः इत्यादि मंत्रो का 108 बार जाप किया। तिल के तेल एवं नवग्रह पत्रिका, लकड़ी की आहुति अर्पित की। शनिदेव के 108 नामों का जाप कर नवग्रह यंत्र की पूजा हुई। “शनि चक्षु दीप यात्रा” के दौरान हवन से तिलक लगाकर शनिदेव की ध्यान मुद्रा वाली आंखों की मालिश की गई, जिसे ‘’’’’’’’शनि दृष्टि शुद्धि’’’’’’’’ का प्रतीक माना गया। पारंपरिक काले तिल, काली उड़द, काले चने, काला कपड़ा, लौंग, काला जामुन, लोहा-कड़ा, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, काला गुलाब जामुन, काले अंगूर और सिक्के इत्यादि प्रमुख रहे। पीठाध्यक्ष ने नीले पुष्प ऑर्किड की माला शनिशिला पर अर्पित कर काली छतरी की छांव में आरती का भक्तों ने आनंद लिया। इस दाैरान श्रद्धालुओं ने शनि चालीसा का पाठ किया। सेवादारों ने पीठाध्यक्ष, अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, उपाध्यक्ष डॉ एमके मौद्गिल के नेतृत्व में 108 लीटर सरसों के तेल से अभिषेक । सुभाष, नरेश, बलकार, नरसिंह और कुलदीप ने यजमान के रूप में शिरकत की। भंडारे में काली खिचड़ी, काले चने, गुलाब जामुन और तिल के लड्डू बाटे गए। पीठाध्यक्ष ने कहा कि शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता हैं। उनकी सच्चे मन से आराधना करने पर जीवन में संतुलन, सुरक्षा और समृद्धि का आगमन होता है।
विज्ञापन

शक्तिपीठ परिसर में श्री शनिदेव मंदिर की विशेषता ध्यान मुद्रा में चतुर्मुखी शनिशिला का पूजन किया गया। सभी दिशाओं पर शनिदेव की दृष्टि है। मंदिर में नवग्रह, 12 राशियां, 27 नक्षत्र, नवग्रह यंत्र भी है। इस अवस पर मुख्य पुजारिन शिमला देवी, सेवा प्रमुख देवेंद्र हाबड़ी, संयोजक सुनील वर्मा, स्नेहिल शर्मा, नरेश चुघ, प्रवीण, डॉ संजय शर्मा, वंदना, संजीव मित्तल और आशीष दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed