Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Abhimanyupur village is deprived of development, Amba Tirtha and Abhimanyu Park are in a dilapidated condition.

Kurukshetra News: अभिमन्यूपुर गांव विकास से वंचित, अंबा तीर्थ और अभिमन्यु पार्क बदहाली का शिकार

Sat, 06 Jun 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 06 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyupur village is deprived of development, Amba Tirtha and Abhimanyu Park are in a dilapidated condition.
कुरुक्षेत्र। गांव अ​भिमन्यूपुर के खेल स्टेडियम की खस्ताहाल हुई दर्शक दीर्घा। संवाद - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से करीब छह किलोमीटर दूर गांव अभिमन्यूपुर स्थित है। यह गांव अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु की वीरता का इतिहास समेटे है। यहां के युवाओं ने गांव का नाम रोशन किया है, पर आज भी यह कई समस्याओं से ग्रस्त है।
विज्ञापन

गांव में विकास के अनेक कार्य अटके पड़े हैं। नालों की समुचित सफाई एक बड़ी समस्या बनी हुई है। खेल स्टेडियम का जीर्णोद्धार भी नहीं हो पाया है। सूर्यकुंड के साथ स्थापित अभिमन्यु चक्र पार्क का रखरखाव भी बेहतर नहीं है। प्रख्यात अंबा तीर्थ बदहाली के कारण अपना अस्तित्व खो रहा है। करीब 22 एकड़ क्षेत्र में फैला यह तीर्थ कचरे और घास-फूस से अटा है। इसे देखकर किसी अनजान व्यक्ति को यकीन नहीं होता कि यह महाभारत से जुड़ा तीर्थ रहा होगा। गांव पर्यटन का केंद्र है, पर पर्यटकों को यहां आकर निराशा होती है। प्रशासन इन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं दिखाई देता है।
विज्ञापन

बदहाल अंबा तीर्थ
अंबा तीर्थ गांव की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है। यह तीर्थ करीब 22 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। वर्तमान में यह पूरी तरह से कचरे और घास-फूस से भरा पड़ा है। इसकी बदहाली देखकर महाभारत काल से इसके संबंध पर संदेह होता है। यह अपनी ऐतिहासिक पहचान खोने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों की अनदेखी
गांव में नालों की सफाई का काम अधूरा पड़ा है। खेल स्टेडियम का जीर्णोद्धार भी लंबे समय से लंबित है। अभिमन्यु चक्र पार्क का रखरखाव भी ठीक से नहीं हो रहा है। इन अटके हुए कार्यों के कारण गांव का विकास बाधित है। प्रशासन की अनदेखी से गांव की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

तीर्थ, अंबा या देवी मां से जुड़ा : जय सिंह
ग्रामीण जय सिंह का कहना है कि यह तीर्थ अदिति तीर्थ के पश्चिम में स्थित है। प्राचीन समय में अदिति वन कुरुक्षेत्र की भूमि में स्थित सात वनों में से एक प्रमुख वन था। इस महावन में बहुत से तीर्थ मौजूद रहे होंगे। अंबा तीर्थ, अंबा या देवी मां से जुड़ा है। ऋषि कश्यप की पत्नी देवी अदिति को देवताओं की माता माना जाता है। इसलिए यह तीर्थ अदिति या प्राचीन काल की किसी अन्य देवी से संबंधित रहा होगा। तीर्थ से लगते हुए टीले से आद्य ऐतिहासिक काल से लेकर उत्तर-मध्यकालीन पुरावशेष मिलते हैं।

अभिमन्यु की वीरता का प्रतीक पार्क बदहाल : रणजीत
ग्रामीण रणजीत सिंह का कहना है कि गांव महाभारत युद्ध में अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु के वध स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहीं पर कौरवों ने घातक चक्रव्यूह बनाकर अभिमन्यु को फंसाकर मार डाला था। यह गांव कुरुक्षेत्र की 48 कोस परिक्रमा का हिस्सा है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने करीब तीन साल पहले अभिमन्यु पार्क का निर्माण किया, जिसमें विशालकाय प्रतिमा अभिमन्यु की स्थापित की लेकिन आज यह पार्क पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। यहां पर्यटकों को इसे देखते ही झटका लगता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए, खेल स्टेडियम बेहतर हो : सोहन लाल
ग्रामीण सोहन लाल बताते हैं कि गांव वॉलीबॉल का गढ़ रहा है। बलकार सिंह, जोगिंद्र सिंह, दलेल सिंह, सुनील कुमार, बलवान सिंह जैसे अनेक प्रख्यात खिलाड़ी दिए तो आज भी गांव के युवाओं में खेलों के प्रति खूब रुचि है। ऐसे में बेहतर व आधुनिक सुविधाओं युक्त खेल स्टेडियम होना चाहिए।

तीर्थ का भी हो जीर्णोद्धार तो बढ़े पर्यटन : ईश्म सिंह
ग्रामीण ईश्म सिंह का कहना है कि सूर्यकुंड तीर्थ के पश्चिमी ओर स्थित अंबा तीर्थ कई वर्षों से बदहाल है। इसका जीर्णोद्धार किया जाए तो यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। यहीं नहीं अभिमन्यु पार्क का भी बेहतर रखरखाव किए जाने की जरूरत है। कांग्रेस घास के नीचे पगडंडियां तक दब चुकी है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बदला था नाम : नरसिंह
ग्रामीण नरसिंह बताते हैं कि इस गांव को पहले अमीन कहा जाता था, जो संभवतः अभिमन्यु शब्द का ही एक रूप था। अक्टूबर 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र की 48 कोस परिक्रमा के संगठित पर्यटन सर्किट को विकसित करने की अपनी योजनाओं के तहत इस गांव का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान मनोहर लाल ने महाभारत काल के अभिमन्यु के नाम पर अमीन का नाम बदलकर अभिमन्युपुर कर दिया।

कुरुक्षेत्र। गांव अभिमन्यूपुर के खेल स्टेडियम की खस्ताहाल हुई दर्शक दीर्घा। संवाद

कुरुक्षेत्र। गांव अभिमन्यूपुर के खेल स्टेडियम की खस्ताहाल हुई दर्शक दीर्घा। संवाद- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed