फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   aayush univercity

आयुष विश्वविद्यालयः रैगिंग मामले में पीड़त छात्रों को मिली धमकी

Mon, 15 Jul 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
aayush univercity
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय । - फोटो : Kurukshetra
आयुष विश्वविद्यालय में सीनियर्स द्वारा रैगिंग की शिकायत करने के बाद से ही बीएएमएस प्रथम वर्ष के शिकायतकर्ता छात्रों को फोन पर धमकी मिली है। धमकी मिलने से दहशत में आए दोनों छात्रों ने अपने-अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर हॉस्टल के अपने कमरों में कैद हो गए है। वहीं, सूचना के बाद एक छात्र के अभिभावक उसे अपने साथ लेकर घर चले गए हैं। वहीं, विश्वविद्यालय ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। इसी घटनाक्रम के बीच दो दिन की छुट्टी पर गए रजिस्ट्रार ने अपने घर से ही त्याग पत्र भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार को श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर बीएएमएस प्रथम वर्ष के दो छात्रों ने द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा रैगिंग करने की शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने तत्काल आरोपी दोनों छात्रों को निष्कासित करते हुए उन पर बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था। इस मामले में हॉस्टल के वार्डन व सिक्योरिटी गार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में रविवार को पीड़ित विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें शिकायत वापिस लेने के लिये धमकियों भरे फोन किये जा रहे हैं। इन धमकियों से घबराकर छात्र ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया है। दोनों छात्र इतने डरे हुए हैं कि एक ने तो अपना मोबाइल बंद कर लिया, वहीं दूसरा छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं निकल रहा। पीड़ित छात्र ने बताया कि उन्होंने फोन पर मिली धमकी के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा दिया है। वहीं मारपीट के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी का गठन कर दोनों सीनियर छात्रों की शिकायत पुलिस चौकी सेक्टर 7 में दी। इस कार्रवाई से घबराए अरोपी छात्रों ने पीड़ितों को धमकी देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रैगिंग पीड़ित प्रथम वर्ष के छात्र ने बताया कि उसके दूसरा साथी को परिजन घर ले गए। उसके फोन पर रविवार को एक अज्ञात नंबर से धमकी दी गई कि यदि शिकायत वापस नहीं ली तो कुछ भी कर सकते हैं। फोन कॉल के बाद छात्र बहुत घबरा गया और उसने डर के मारे अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। जब इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करना चाहा, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की कि जा रही जांच: सेवा सिंह
सेक्टर सात चौकी इंचार्ज सेवा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से उन्हें बाहरी युवकों द्वारा हॉस्टल में घुसकर तोड़फोड़ करने की शिकायत सौंपी गई है जिसकी अभी जांच जारी है।

छुट्टी पर गए रजिस्ट्रार ने सौंपा इस्तीफा
शनिवार शाम तक आयुष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार दो दिन की छुट्टी पर जाने की बात कह रहे थे लेकिन शनिवार को ही उन्होंने अचानक इस्तीफा क्यों दे दिया ? इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस्तीफा देने के पीछे क्या कारण है यह बात अभी तक रजिस्ट्रार और यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से स्पष्ट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed