{"_id":"68894a078394992f8606eb04","slug":"aarti-tops-100-meters-stands-second-in-800-meters-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-139636-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आरती 100 मीटर में अव्वल, 800 मीटर में रही दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आरती 100 मीटर में अव्वल, 800 मीटर में रही दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। टेरी पब्लिक स्कूल बारना के छात्रों ने गुरुकुल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्रा आरती ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम और 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुस्कान ने डिस्कस थ्रो और शॉट पुट दोनों में द्वितीय स्थान हासिल किया।
यशमीत ने डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया और अंडर-19 वर्ग में भी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 वर्ग में ही युवराज ने भी डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने भी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्या गीता सिंह, प्रबंधन समिति और समस्त शिक्षकगणों ने विजेता छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्हें आगे भी इसी जोश से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वाइस चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र गोयल और आर्किटेक्ट गरिमा गोयल ने भी सभी विजेताओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी।