फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Aadhaar-based e-verification implemented in general reservation in Railways

Kurukshetra News: रेलवे में सामान्य आरक्षण में आधार-आधारित ई-वेरिफिकेशन लागू

Thu, 02 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 02 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar-based e-verification implemented in general reservation in Railways
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे ने सामान्य आरक्षण के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी और बिचौलियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अक्टूबर से जब भी किसी ट्रेन की जनरल रिजर्वेशन की खिड़की खुलती है तो उसके शुरुआती पहले 15 मिनट के दौरान आरक्षित जनरल टिकट केवल आधार-प्रमाणित आईआरसीटीसी खातों से ही बुक किए जा सकेंगे। यह व्यवस्था आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों पर लागू होगी। इसका उद्देश्य आरक्षित टिकटों पर नकली आईडी या बॉट्स के जरिये जल्दी-जल्दी टिकट बुक कर लेने की प्रवृत्ति को रोकना है।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि रेल अधिकारियों के अनुसार कुछ महीनों में आईआरसीटीसी पर नकली खातों और बॉट्स के जरिये व्यापक दुरुपयोग देखने को मिला था। इसी को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया। रेल मंत्रालय का यह कदम टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी खातों तथा बॉट्स के दुरुपयोग को सीमित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यात्रियों को अपनी आईआरसीटीसी आईडी के साथ अपना आधार लिंक कर लेना चाहिए ताकि बाद में शुरुआती 15 मिनट में टिकट बुक करने में कोई अड़चन न आए। शुरुआती प्राथमिकता आधार सत्यापन वाले यात्रियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed