फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man was found hanging; in his suicide note, he accused his adoptive maternal uncle and aunt of harassment.

Kurukshetra News: फंदे पर लटका मिला युवक, सुसाइड नोट में गोद लेने वाले मामा-मामी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging; in his suicide note, he accused his adoptive maternal uncle and aunt of harassment.
कुरुक्षेत्र। शहर की कर्ण कॉलोनी में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। चादर से बनाए गए फंदे पर लटके युवक की पहचान करीब 23 वर्षीय नितिन के रूप में हुई। परिजनों ने उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाने के आरोप उसे बचपन में गोद लेने वाले मामा-मामी सहित दो अन्य पर लगाए, जिसके अनुसार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक ने एक वीडियो भी बनाया तो वहीं उसके पास से मिले दो पेज के सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी नशा देकर चार जनवरी को जबरन शादी करवाई गई। शादी के बाद ससुराल पक्ष व पत्नी ने घर से निकाल दिया। साइकेटिक मरीज हूं और उन्हें लगता है कि मैं परेशान कर रहा हूं। मुझे प्रताड़ित किया गया तो जबरदस्ती घर से निकाल दिया गया। अब मेरे पास यह कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया है। मेरी मौत या गुमशुदा होने की जवाबदेही इन सभी से ली जाए। उसने सुसाइड नोट में यह भी कहा कि उसे सात-आठ साल की उम्र में ही गोद ले लिया गया था और वह राष्ट्रीय व जिला अवार्डी कलाकार है। उसने नौकरी की आवश्यकता का भी जिक्र किया। उधर, मृतक की मां रीना ने आरोप लगाते हुए बताया कि बचपन में उसके बेटे को गोद ले लिया गया था लेकिन जब 2015 में उनके घर बच्चा हुआ तो नितिन के प्रति व्यवहार बदलने लगा। उसके बेटे की हत्या की गई है, जिसके बाद उसे फंदे पर लटकाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर नरेश सैनी का कहना है कि नितिन की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है : एसएचओ

केयूके थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत रविंद्र, उनकी पत्नी सुनीता, नितिन की पत्नी व एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed