फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man jumped into Brahmasarovar from the ghat and died

Kurukshetra News: घाट से युवक ने ब्रह्मसरोवर में लगाई छलांग, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped into Brahmasarovar from the ghat and died
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर में छलांग लगाकर एक युवक द्वारा जीवन लीला समाप्त कर लिए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार शाम को एक युवक कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के समीप स्थित महिला घाट से एक युवक ने अचानक ही रेलिंग से आगे गहरे पानी में छलांग लगा दी। वहां सैर कर रहे लोगों ने मुख्य गेट के समीप स्थित टूरिस्ट पुलिस चौकी पर सूचना दी तो तत्काल ही गोताखोरों को सूचना दी गई। गोताखोरों ने करीब 20 मिनट बाद उसकी तलाश कर ली और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदर्श थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई और शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed