Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man hanged himself in the bathroom of Shahabad railway station.

Kurukshetra News: शाहाबाद रेलवे स्टेशन के बाथरूम में युवक ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself in the bathroom of Shahabad railway station.
कुरुक्षेत्र। मोर्चरी हाउस के बाहर रणविजय का शव लेने के लिए बैठी पत्नी कंचन व अन्य। संवाद - फोटो : शारिक साटा।
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहाबाद रेलवे स्टेशन के बाथरूम में एक 31 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी रणविजय सोनवर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।जीआरपी से जांच अधिकारी सर्वजीत कौर ने बताया कि रणविजय हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक जुता बनाने की कंपनी में काम करता था और वहां यूनी कैंपस में रहता था। उसकी पत्नी कंचन ने बताया कि रणविजय की शराब की लत के कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। दिवाली के दिन रणविजय ने झगड़े के बाद कंचन का सामान घर से बाहर फेंक दिया था जिसके बाद वह अपनी सहेली रोशनी के घर चली गई थी। कंचन के अनुसार 22 अक्तूबर को रणविजय शराब के नशे में घर में बंद था और बाद में लापता हो गया। परिजनों ने बताया कि रणविजय मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

उसने एक साल पहले बद्दी में काम शुरू किया था और सात महीने पहले कंचन को अपने साथ ले गया था। शनिवार को रणविजय की मौत की खबर कंचन को मिली। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच के अनुसार रणविजय की आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव हो सकता है।

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी हाउस के बाहर रणविजय का शव लेने के लिए बैठी पत्नी कंचन व अन्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी हाउस के बाहर रणविजय का शव लेने के लिए बैठी पत्नी कंचन व अन्य। संवाद- फोटो : शारिक साटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed