फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man from America was crushed to death by a Thar.

Kurukshetra News: अमेरिका से आए युवक की थार से कुचलकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A young man from America was crushed to death by a Thar.
इस्माईलाबाद। मृतक साहिल कुमार।  फाइल फोटो
इस्माईलाबाद। शहर में रविवार देर रात्रि डीजे पर गाने बजाने पर हुई कहासुनी के बाद थार से कुचल कर एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी थार चालक ने पहले युवक को टक्कर मारी और उसे बचा देखा तो फिर से कुचला। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। मृतक की पहचान पिहोवा के खेड़ी शीशगरां के साहिल कुमार के रूप में हुई है। साहिल करीब एक माह पहले ही अमेरिका से आए थे।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी निवासी शैमिन पंजरथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त साहिल की शादी के लिए रविवार रात को निजी पैलेस में महिला संगीत कार्यक्रम रखा गया था। इसमें खेड़ी शीशगरां निवासी उसका साला साहिल कुमार भी आया हुआ था। उनकी ही कॉलोनी का दीपांशु कार्यक्रम में डीजे पर डांस कर रहा था। इस दौरान डीजे पर दीपांशु और साहिल कुमार के बीच गाने से संबंधित कुछ बहस हो गई। दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करवा दिया गया था।
विज्ञापन

रात करीब 12:45 बजे वह साहिल कुमार, सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज घर जाने के लिए चम्मू चौक पर खड़े थे। उसी दौरान थार गाड़ी आई और साहिल कुमार को टक्कर मार दी जिससे वह गिर पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि थार दीपांशु हवन चला रहा था। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो साहिल को बचा देखकर गाड़ी पीछे करके दोबारा उस पर चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह गाड़ी सहित भाग गया। गाड़ी में उसके साथ रिम्पा हवन और पीछे की सीट पर उसकी मां भी बैठी थी। लहूलुहान साहिल को अंबाला के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। रात को ही सूचना मिलनेपर डीएसपी रणधीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed