फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man died in a road accident

Kurukshetra News: सड़क हादसे में युवक की गई जान

Tue, 10 Jun 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Jun 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a road accident
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के बाहर एक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार तेल टैंकर के चालक ने बाइक पर सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में अढ़ोण गांव निवासी युवक की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में गर्भवती भाभी का खाना देने आया था और मां को बाइक पर घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

युवक की पहचान रॉकी (28) के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रॉकी अपनी मां के साथ अस्पताल में दाखिल अपनी गर्भवती भाभी को खाना देने आया था। भाभी का हालचाल जानने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान अस्पताल के बाहर केशव पार्क की ओर से तेज गति से आ रहे एक तेल टैंकर ने रॉकी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। टैंकर रॉकी के पेट पर से व मां की टांग को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। उन्होंने राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रॉकी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सुनील की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश में गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed