{"_id":"68eeaf99f0eb3f9d940bd9b7","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-a-roof-in-pipli-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143902-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिपली में छत से गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिपली में छत से गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। पिपली में एक युवक की छत से गिरने पर मौत हो गई जिसके चलते परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुधीर के रूप में हुई है। युवक मकान की छत पर किनारे पर टहल रहा था। उसी समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। उसके नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पास लगने वाले सब्जी के ठेलों के पीछे एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थर्ड गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। थर्ड गेट चौकी प्रभारी ने बताया कि पहचान नहीं हो पाई तो शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद किसी संस्था के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।