{"_id":"688697104b1131b22d0e2819","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-the-pond-of-sthaneshwar-temple-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139560-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्थानेश्वर मंदिर के तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्थानेश्वर मंदिर के तालाब में डूबने से युवक की मौत
Mon, 28 Jul 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 28 Jul 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्थानेश्वर महादेव मंदिर के तालाब में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अमरगढ़ मझाड़ा डीडी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। विशाल के साथियों ने उसे तालाब से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विशाल कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पीडब्ल्यूडी में कार्यरत था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और अविवाहित था। परिजनों के अनुसार वह गलत संगत के कारण नशे की लत का शिकार था विशाल का परिवार पहले गांधी नगर क्षेत्र में रहता था, लेकिन अब अमरगढ़ मझाड़ा में किराए के मकान में रह रहा है।
कृष्णा गेट थाना के जांच अधिकारी उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के साथियों से पूछताछ की गई है और परिजनों के बयान के आधार पर प्रारंभिक तौर पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। संवाद